नई दिल्ली, मई 7 -- सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि उन्होंने मार्च 2025 में एक कॉन्सर्ट के दौरान 'वॉल्यूम 1' गाना नहीं गाया था। हिंदू शक्ति दल ने इस मामले में याचिका दायर की हुई है जिसमें कहा गया है कि हनी सिंह ने एक कॉन्सर्ट में इस गाने की कुछ लाइन गाई थी जिससे ये साफ होता है कि हनी सिंह ने ही इस गाने को गया है। इस बात को लेकर काफी विवाद रहा है कि यह गाना किसने गाया है। बार एंड बेंच के मुताबिक, जस्टिस पुरुषैंद्र कुमार कौरव ने याचिका पर सुनवाई के दौरान यो यो हनी सिंह को हलफनामा देने का निर्देश दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता राजशेखर राव आज हनी सिंह की ओर से पेश हुए और उन आरोपों का खंडन किया कि सिंगर ने मार्च 2025 में एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट के दौरान इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 'वॉल्यूम 1' गाया था।'कोई न को...