लखनऊ, फरवरी 1 -- सैनिक स्कूल घोड़ा खाल के 60 वर्ष पूरे होने पर हुआ आयोजन हीरक जयंती के अवसर पर वॉकाथन, कई लोगों ने लिया हिस्सा लखनऊ, संवाददाता। सैनिक स्कूल घोड़ा खाल के 60 वर्ष पूरा होने पर आयोजित की गई हीरक जयंती समारोह के अवसर पर वॉक फॉर हर अभियान में सभी का जोश देखते ही बना। 1090 चौराहे पर वॉकाथन का आयोजन पूर्व छात्र संगठन के महामंत्री विनोद सिंह के नेतृत्व में किया गया। वॉक फॉर हर अभियान का उद्देश्य यह जागरूकता फैलाना रहा कि अब सैनिक स्कूलों में बालिकाओं का भी स्वागत है, जहां उन्हें शिक्षा, अनुशासन, नेतृत्व विकास एवं राष्ट्र सेवा के लिये समान अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) वीएम कालिया रहे। इस अवसर पर आयुक्त आयकर विक्रांत पाल सिंह, न्यायाधीश ज्ञानेंद्र राव, न्यायाधीश ध्रुव राय, राजेश गुप्ता, संजीव कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.