नई दिल्ली, जुलाई 22 -- युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी कम वक्त में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। वह शुरुआत से ही गेंदबाजों की बखिया उधेड़ना शुरू कर देते हैं। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभनज सिंह भी 15 वर्षीय ओपनर की बेखौफ बैटिंग के मुरीद हैं। उन्होंने सूर्यवंशी को'अविश्वसनीय' प्रतिभा करार दिया है। हरभजन ने कहा कि सूर्यवंशी अपने खेल में निर्भीक अंदाज से ऐसा कर रहे हैं जो पहले कभी किसी खिलाड़ी ने नहीं किया। उन्होंने साथ ही सूर्यवंशी और राहुल द्रविड़ से जुड़ा हैरतअंगेज किस्सा शेयर किया। सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं। उन्होंने साल 2025 में आईपीएल डेब्यू किया था। तब द्रविड़ राजस्थान टीम के हेड कोच थे।'वैभव सूर्यवंशी से राहुल द्रविड़ ने पूछा कि...' हरभजन ने जिम्बाब...