नई दिल्ली, जुलाई 1 -- युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने कम वक्त में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से बेशुमार लोगों को अपना प्रशंसक बना लिया है। सूर्यवंशी की उम्र अभी 15 साल है। उन्हें आईपीएल में गदर काटने के बाद टीम इंडिया में एंट्री दी गई। हालांकि, सूर्यवंशी को अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला है। भारतीय टीम मैनेजमेंट जहां सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की जल्दबाजी नहीं दिख रहा वहीं फैंस ओपनर को जल्द से जल्द मैदान पर देखने के लिए बेकरार हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेरिल कलिनन का मानना है कि सूर्यवंशी को लाइमलाइट में रखने से फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है। कलिनन की नजर में सूर्यवंशी अभी मासूमियत वाली उम्र में हैं और उनके सामने पूरी जिंदगी है। ऐसे में अगर सब ठीक रहा तो उनका करि...