नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- कप्तान ईशान किशन की दोहरे शतक की बदौलत पूर्व क्षेत्र ने गुरुवार को दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ फाइनल ड्रॉ कराकर 13 साल के बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। पूर्व क्षेत्र ने पारी की बढ़त के आधार पर लंबे समय बाद दलीप ट्रॉफी अपने नाम की। मैच के बाद ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सम्मानित किया और उन्हें साइन की हुई जर्सी भेंट की। इस दौरान शमी ने उनके करियर में मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने करियर को लेकर मजाक में कहा कि वैभव सूर्यवंशी की उम्र से लंबा उनका करियर है। उन्होंने युवा बल्लेबाज की तारीफ भी की। यह भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 रिशेड्यूल होगा या नहीं, DDCA ने खुद किया कन्फर्ममोहम्मद शमी ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की मोहम्मद शमी ने बीसीसीआई डोमेस्ट...