नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की अपनी मांग दोहराई। हुगली में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ज्ञानेश कुमार को तंज कसते हुए वैनिश कुमार कहा और आरोप लगाया कि SIR के जरिए मतदाता सूची से लोगों के नाम गायब किए जा रहे हैं। ममता ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर तब तक प्रदर्शन करती रहेगी, जब तक इसका समाधान नहीं हो जाता। उन्होंने एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटने वाले लोगों को मुआवजा देने की भी मांग की। यह भी पढ़ें- कल का मौसम: 8 घंटे के भीतर 15 राज्यों में होगी बारिश, 50-60 की रफ्तार से हवाएं ममता बनर्जी ने कहा, 'वैनिश कुमार को जाना होगा। हम इस मुद्दे पर आखिरी दम तक प्रदर्शन करेंगे।' उन्होंने मांग की कि SIR के तहत जिन लोगों के नाम मतदाता सूची म...