'वे हमारे अपने, समझाएंगे तो मान जाएंगे '. दतिया से टिकट कटने पर बोले नरोत्तम मिश्रा
दतिया, जुलाई 11 -- दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट न देते हुए आशुतोष तिवारी पर दांव खेला है। नरोत्तम के समर्थकों को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो उन्होंने इस फैसले का जमकर विरोध किया जिसने हिंसक रूप ले लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए धारा 163 लागू कर दी गई है। नरोत्तम टिकट के प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे और उन्होंने नामांकन की तैयारी भी कर ली थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। पार्टी के फैसले पर नरोत्तम मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि 'मैं बिल्कुल भी दुखी नहीं हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। टिकट की उम्मीद तो सभी करते हैं, मगर कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा 'जो होगा अच्छा होगा। चलता रहता है और टिकट की उम्मीद तो सभी करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.