नई दिल्ली, जून 6 -- शनिवार, 6 जून को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए टी-20 सेटअप से सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भारत को वर्ल्ड कप जिताने के बाद अब सूर्यकुमार यादव ना तो भारत की कप्तानी करेंगे और ना ही टीम का हिस्सा होंगे। आज घोषित की गई चार टीमों में से किसी में सूर्यकुमार का नाम खिलाड़ी और कप्तान किसी भी रूप में नहीं है। ऐसे में अब इस निर्णय को लेकर पूरे क्रिकेट पंडितों में चर्चाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक सुनील गावस्कर ने भी अपनी राय रखी है। यह भी पढ़ें- शुभमन गिल ने IPL के बाद टेस्ट में भी ठोका शतक, भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचायाफैसले का किया स्वागत सुनील गावस्कर ने सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया ह...