'वेस्ट टू वेल्थ' की अनूठी पहल: प्लास्टिक कचरे से बनी 85 बेंच पंचायतों को मिलीं
सीतामढ़ी, जून 17 -- सीतामढ़ी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत सीतामढ़ी जिले में 'वेस्ट टू वेल्थ' की अवधारणा को साकार करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे से 85 उपयोगी सीटिंग बेंच तैयार की गई हैं। मंगलवार को बाजपट्टी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने इन बेंचों के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान निर्मित सभी बेंचों का जिले की विभिन्न पंचायतों में वितरण किया गया। इन बेंचों को पंचायत सरकार भवन, सार्वजनिक स्थलों और अन्य जनोपयोगी परिसरों में स्थापित किया जाएगा, जिससे आम लोगों को सुविधा मिलेगी। निदेशक, एनईपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बाजपट्टी स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीडब्ल्यूएमयू) में जिले भर से लगभग 11 हजार किलोग्राम सिंगल यूज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.