नई दिल्ली, मई 11 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के साथ चल रहा युद्धविराम बेहद नाजुक स्थिति में पहुंच गया है और यह 'वेंटिलेटर' पर लटका हुआ है। तेहरान द्वारा अमेरिकी प्रस्ताव का जवाब में भेजे गए 'अस्वीकार्य' प्रस्ताव के बाद ट्रंप ने युद्धविराम की स्थिति को 'अविश्वसनीय रूप से कमजोर' करार दिया। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि एक महीने पहले लागू हुए युद्धविराम की हालत बेहद खराब है। ईरान की प्रतिक्रिया पढ़ने के बाद मैंने उसे पूरा भी नहीं पढ़ा। मैं इसे सबसे कमजोर स्थिति में बता रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं कह सकता हूं कि यह युद्धविराम अब 'लाइफ सपोर्ट' पर है, जहां डॉक्टर अंदर आकर कहता है कि सर, आपके परिजन के जीवित रहने की संभावना मुश्किल से एक फीसदी है।8 अप्रैल को शुरू हुआ था...