कानपुर, जून 27 -- कानपुर। सीबीए गुरुकुल स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को एक मार्मिक, भावपूर्ण और हृदय स्पर्शी नाटक ''वृद्धाश्रम'' का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अकबरपुर महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक डॉ नरेंद्र द्विवेदी और वर्तमान मंत्री अनिल शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। ''वृद्धाश्रम'' पर आधारित नाटक की कहानी आमतौर पर आधुनिक जीवनशैली में बदलती पारिवारिक मूल्यों, संवेदनशीलता और पीढ़ियों के बीच के टकराव (जनरेशन गैप) को दर्शाती है। यह नाटक दर्शकों को गहराई से भावुक करते हुए समाज के लिए एक गहरा संदेश देती हैं। इसमें बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने की घटना का शानदार मंचन किया गया। समाज को यह संदेश देता कि माता-पिता ''बोझ'' नहीं बल्कि परिवार की नींव होते हैं। वृद्धाश्रम'' नाटक का निर्देशन संजय शर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दु...