बलिया, मई 12 -- बलिया। शहर के सेंट थॉमस स्कूल में सोमवार को समारोह आयोजित कर जिला स्तरीय 'वुशू' (चाइनीज मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि रामजी सिंह एवं विजय जायसवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। बता दें कि पिछले दिनों मनियर के एक स्कूल में हुई इस प्रतियोगिता में निर्णायक लखनऊ से आए आकाश मौर्या, मनोज गुप्त एवं अर्पिता अवस्थी ने सेंट थॉमस स्कूल के बच्चों को प्रथम, नोजा कान्वेंट मनियर को द्वितीय और शेमुषी विद्यापीठ तृतीय घोषित किया था। आज मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने सेंट थॉमस स्कूल के विजेता का पुरस्कार दिया। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो में नोजगे स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन साथ ही अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता मे...