शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- सड़क पर गाड़ी पर 'वीआईपी', 'हाईकोर्ट' और 'एडवोकेट' लिखकर रौब झाड़ना एक युवक को महंगा पड़ गया। यातायात पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो मामला संदिग्ध मिला। युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे वाहन सहित सदर थाने लाया गया और कार सीज करने की कार्रवाई की गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के लोदीपुर का है। पुलिस के अनुसार वाहन के अंदर पुलिस की कैप भी रखी मिली, जिससे शक और गहरा गया। पूछताछ में युवक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। यातायात निरीक्षक विनय पांडे ने बताया कि जांच के दौरान युवक थाने जाने से बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...