किशनगंज, मार्च 21 -- ठाकुरगंज। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भद्रपुर से लगभग 16 किलोमीटर पैदल विहार करते हुए जैन संत मुनि श्री जैनेंद्र कुमार जी और मुनि श्री पद्म कुमार जी गुरुवार को ठाकुरगंज नगर में मंगल प्रवेश किये। तेरापंथी श्रद्धालुओं के साथ इस आध्यात्मिक यात्रा में भक्तिभाव और उत्साह का अलौकिक वातावरण रहा। नेपाल भद्रपुर, धुलाबाड़ी, इस्लामपुर व ठाकुरगंज के बड़ी संख्या में तेरापंथी श्रद्धालु पूरे मार्ग में साथ चले। ठाकुरगंज पहुंचने पर धर्मकांटा चौराहे पर सर्वधर्म समुदाय ने एकजुट होकर मुनि श्री द्वय का भव्य स्वागत किया। नगर में जगह-जगह स्वागत, वंदन व आशीर्वाद का सिलसिला चला, जो सामाजिक सौहार्द व आध्यात्मिक एकता का सुंदर उदाहरण बना। दिगंबर जैन धर्मशाला में आयोजित प्रवचन में मुनि श्री जैनेंद्र कुमार जी ने जैन धर्म में विहार के महत्व पर प्रकाश डाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.