'विसर्जन' में दिखा आस्था, सत्ता और मानवता का संघर्ष
प्रयागराज, अगस्त 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। रवीन्द्रनाथ ठाकुर के चर्चित नाटक 'विसर्जन' का मंचन रविवार को मुठ्ठीगंज स्थित स्टूडियो थिएटर में हुआ। एक्स-टीआरए संस्था की ओर से आयोजित प्रस्तुति में कलाकारों ने आस्था, सत्ता, अहंकार और मानवता के संघर्ष को मंच पर जीवंत किया। नाटक का रूपांतरण एवं निर्देशन अजीत बहादुर ने किया है। नाटक का मंचन सोमवार को भी शाम छह बजे स्टूडियो थिएटर में होगा।नाटक की कहानी ऐसे राज्य की है, जहां देवी की पूजा में पशुबलि की परंपरा है। राजा गोविंदमाणिक्य इसका विरोध करते हैं, जबकि पुजारी रघुपति इसे धर्म और देवी की इच्छा का हिस्सा मानते हैं। दोनों के बीच बढ़ता मतभेद धीरे-धीरे सत्ता और अहंकार के संघर्ष में बदल जाता है।प्रस्तुति में झुमरी को ग्रामीण नटी और सूत्रधार के रूप में जोड़ा गया है। जयसिंह और अपर्णा की कथा के माध्यम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.