सीतामढ़ी, मार्च 2 -- जनकपुरधाम, एक संवाददाता। जानकी मंदिर को विश्व संपदा सूची में सूचीबद्ध कराने सहित दस शीर्ष प्राथमिकता का उल्लेख करने की घोषणा के साथ नेकपा एमाले की निवर्तमान सांसद व धनुषा निर्वाचन क्षेत्र तीन से प्रतिनिधि सभा की उम्मीदवार जूली कुमारी महतो ने रविवार को अपने आवास पर पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया। जुली कुमारी महतो ने जनकपुरधाम को विश्व के प्रतिष्ठित वैवाहिक गंतव्य के रूप में विकसित करने, ऐतिहासिक बारहबीघा मैदान को सौन्दर्यीकरण करने की बात कही। जनकपुरधाम के प्रादेशिक अस्पताल को आधुनिकीकरण, सभी नागरिक को स्वास्थ्य बीमा की बात का जिक्र किया। जनकपुरधाम में नया उद्योग खोलने, जनकपुर सिगरेट फैक्ट्री को पुनः चालू करने, फल-फूल मंडी, तरकारी बाजार के लिए भवन बनाने, जनकपुरधाम को औधोगिक कोरिडोर स्थापित करने, बैदेशिक रोजगार से वापस आने ...