'विश्व जल दिवस' पर जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर, मार्च 20 -- 'विश्व जल दिवस' के अवसर पर श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 'इको क्लब' द्वारा जल संसाधनों के संरक्षण के महत्व को बताने और विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करने के लिए कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संकट और उसके संरक्षण की आवश्यकता के प्रति संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीमती अकाली टुडू, सचिव, जुमिद तिरला गवंटा ट्रस्ट एवं झारखंड की जल योद्धा चैंपियन द्वारा जल संरक्षण पर एक सत्र आयोजित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने जल संरक्षण में नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने वर्षा जल संचयन, जल की बर्बादी कम करने और प्राकृतिक जल स्रोतों की रक्षा जैसे व्यावहारिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.