नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रशासनिक लंबित कार्यों को निपटाने और रिकॉर्ड प्रबंधन को बेहतर बनाने के अपने अभियान के तहत 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान 1.20 लाख से अधिक फिजिकल फाइलों को हटाया गया। 5.82 लाख वर्ग फुट ऑफिस स्पेस खाली कराया गया। कबाड़ तथा ई-वेस्ट के निपटान से एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई। दो से 31 अक्तूबर तक चला 'विशेष अभियान-6' स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले कार्यालयों और संस्थानों में चलाया गया। मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, इस अभियान के दौरान जनता की 12,840 शिकायतों और उनसे जुड़ी 6,026 अपीलों का निपटारा किया गया। साथ ही सांसदों की ओर से प्राप्त 119 मामलों पर भी कार्रवाई की गई।बयान में कहा गया है कि रिकॉर्ड प्रबंधन के तहत 1,25,11...