'विलय का कोई प्रस्ताव नहीं' सुले ने कांग्रेस-NCP(SP) 'मर्जर' की अटकलों किया खारिज
नई दिल्ली, जून 13 -- कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के विलय की अटकलों को सांसद सुप्रिया सुले ने खारिज कर दिया है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए NCP(SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुले ने कहा कि न तो ऐसा कोई प्रस्ताव कांग्रेस पार्टी की तरफ से आया है और न ही ऐसे किसी प्रस्ताव पर पार्टी के भीतर चर्चा हुई है। बता दें, पिछले कई दिनों से इस तरीके की चर्चा जारी है कि तृणमूल कांग्रेस और एनसीपी एसपी जल्दी ही कांग्रेस पार्टी में विलय कर सकती हैं। हालांकि, पहले टीएमसी और अब एनसीपी एसपी ने ऐसी संभावनाओं को खारिज कर दिया। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए सुले ने विलय के सवालों पर भी जवाब दिया। उन्होंने बताया कि न तो उन्हें, न ही पार्टी प्रमुख शरद पवार या जयंत पाटिल और शशिकांत शिंदे जैसे अन्य वरिष्ठ नेताओं को ऐसे किसी प्रस्ताव के बारे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.