'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर हुई संगोष्ठी
सीतामढ़ी, अगस्त 15 -- शिवहर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को शिवहर जिले में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लोगों के संघर्ष, पीड़ा और उनके अभूतपूर्व बलिदान को स्मरण करना था। संगोष्ठी के दौरान विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले पीड़ितों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जोर दिया कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य विभाजन के दौरान खोए गए मानवीय मूल्यों को याद करते हुए समाज में शांति, आपसी सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- विभाजन विभीषिका दिवस के बारे में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.