नई दिल्ली, अगस्त 7 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर छत्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद के मॉनसून सत्र में शुरू से ही हंगामा जारी है। विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि पुलिस की कार्रवाई और पैलेट गन के इस्तेमाल पर गृह मंत्री अमित शाह सदन में बयान दें। इसी हंगामे के बीच गुरुवार को राज्यसभा में एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला। अब राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू से स्पष्ट कहा कि वे 'विपक्ष की भावनाओं से गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराएं।'क्या है पूरा मामला? बीते 20 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने एक बड़ा प्रदर्शन किया था। विपक्ष का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने ज्यादती की और पैलेट गन का इस्तेमाल किया। इसी मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान...