'विधायक जी, मुझे गाली क्यों दी?' टिकट की खींचतान के बीच सपा कार्यकर्ता ने वायरल किया ऑडियो
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- मुरादाबाद, प्रमुख संवाददाता। विधानसभा चुनाव के नजदी आते ही अंदरखाने में टिकट को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच बिलारी विधायक से जुड़ा कथित ऑडियो वायरल होने से पार्टी के भीतर एक नया विवाद सामने आ गया है। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में सपा कार्यकर्ता फहीम एडवोकेट विधायक से फोन पर बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। फहीम उनसे पूछ रहे हैं कि विधायक जी, आपने मुझे गाली क्यों दी? जवाब में विधायक ऑडियो से किसी तरह का संबंध होने से इनकार करते हुए फहीम को जानने तक से इनकार कर रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस विवाद ने शनिवार को सपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम के बाद पार्टी के भीतर उभरी राजनीतिक खींचतान को फिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.