गया, अक्टूबर 5 -- एनडीए बिहार विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतेगा। यह कहना है सूबे के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी का। आंबेडकर छात्रावास में रविवार को बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की आदमकद मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे अशोक चौधरी ने नया चुनावी दावा कर दिया । इस मौके पर टिकारी के विधायक डॉ. अनिल कुमार और बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी मौजूद रहीं। मूर्ति अनावरण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अशोक चौधरी ने दबे-कुचले समाज के लोगों के लिए बाबा साहेब को भगवान करार देते हुए कहा कि उन्होंने सभी को बराबरी का हक दिया। मंत्री ने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली , तब से न्याय के साथ विकास किया। मंत्री ने कहा कि मगध और शाहाबाद मजबूति से खड़ा रहेगा तो 2025 के विधानसभा चुनाव में हम दो सौ से अधिक सीटें जीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.