लखनऊ, दिसम्बर 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ब्राह्मण विधायकों की बैठक और एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटने के मुद्दों को जोड़कर भाजपा के साथ राज्य सरकार को भी घेरने का प्रयास किया है। आरोप लगाया है कि भाजपा एसआइआर के अपने खोदे गड्ढे में खुद ही गिर गई है। कहा, उत्तर प्रदेश भाजपा में मचे आपसी घमासान का कारण ऊपरी तौर पर भले कोई 'विद्रोही बैठक' हो पर असल वजह यह है कि भाजपा विधायकों को पहले से जानकारी है कि एसआईआर में 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कट गए हैं। इनमें 85 से 90 प्रतिशत वोटर उनके अपने ही हैं। इसका राजनीतिक गणितीय विश्लेषण है। 2.89 करोड़ का यदि केवल 85 प्रतिशत मान लिया जाए तो यह आंकड़ा लगभग 2,45,65000 है। अब इस आंकड़े को उत्तर प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीट से भाग दे दिया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.