रुद्रपुर, मई 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 11 मई को कौशलम जिला स्तरीय एक्सपो-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम 'विद्यालय से बाहरी दुनिया का सफर' एवं 'नव विचार-नव उत्साह' रखी गई है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। एक्सपो में छात्राएं अपने नवाचार, कौशल एवं उद्यमशीलता से जुड़े उत्पाद प्रस्तुत करेंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत व्यवसायिक शिक्षा के एकीकरण को ध्यान में रखते हुए कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं में 'कौशलम पाठ्यचर्या' संचालित की जा रही है। ऊधमसिंह नगर के 20 विद्यालयों का चयन जिला स्तरीय कौशलम एक्सपो के लिए किया गया है। यह भी पढ़ें- जीआईसी द्वाराहाट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतिभाग करने वाले ...