-विद्यालयों में पाठ्य पुस्तक व स्कूल बैग का हुआ वितरण
चक्रधरपुर, जून 19 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड संसाधन केंद्र में विद्यालयों को संकुलवार पाठ्य-पुस्तक, नोटबुक ज्ञान सेतु वर्कबुक एवं बकाया स्कूल बैग का वितरण किया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 1, 2 वर्ग की पाठ्य पुस्तक, 1, 2, 7, 8, 9, 10, 11 वर्ग के लिए नोटबुक एवं ज्ञान सेतु अंतर्गत लक्ष्य, प्रगति, सुगम एवं सुबोध का वर्कबुक वितरण किया जा रहा है। बुधवार को संकुल टाउन हाल, रानी रसाल मंजरी, इटिहासा एवं दाड़कादा के विद्यालयों के बीच इसका वितरण हुआ। जबकि गुरुवार को इंदकाटा, बनालता, सेताहाका एवं महुलपानी संकुल अंतर्गत आने वाले विद्यालयों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। जबकि शुक्रवार को भरनिया, नलिता, रोलाडीह, बुढ़ीगोड़ा ईचाकुटी संकुल के विद्यालयों के बीच वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- तोपा परियोजना में स्कूली बच्चों के बीच किताब व प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.