नई दिल्ली, जनवरी 27 -- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उसके नेताओं ने पश्चिम एशिया के शेखों के लिए लाल कालीन बिछाया, लेकिन सूफी कवि बाबा बुल्ले शाह के मकबरे में तोड़फोड़ होने पर खुशी से देखते रहे। महबूबा ने एक्स पर पोस्ट किया, 'भाजपा नेता विदेशों में मस्जिदों में फोटो खिंचवाते हैं और शेखों के लिए लाल कालीन बिछाते हैं लेकिन अपने देश में, वे सूफी कवि बाबा बुल्ले शाह के मकबरे पर हो रही तोड़फोड़ को खुशी से देखते हैं।' पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने भाजपा पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''यह पाखंड आकस्मिक नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया है। बढ़ती गरीबी, व्यापक बेरोजगारी और युवा पीढ़ी से छीने गए भविष्य के लिए जवाबद...