नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- देश की सियासत में विदेशी एंगल आ ही गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी विदेशी मदद की वजह से प्रधानमंत्री बने हैं और आज भी विदेशी सपोर्ट के सहारे ही अपनी कुर्सी पर बने हुए हैं। राहुल गांधी ने यह हमला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए किया है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के इस पोस्ट के बाद देश की सियासी पारा एक बार फिर बढ़ेगा।राहुल गांधी ने पोस्ट में क्या लिखा? राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी का पूरा फाइनेंशियल सिस्टम विदेशियों के कंट्रोल और सपोर्ट में चल रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी प्रधानमंत्री को पूरा सपोर्ट करते हैं। कांग्रेस नेता ने सीधे मोदी को संबोधि...