'विकास कार्य में फंड की दिक्कत नहीं आएगी'
नई दिल्ली, मई 25 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने दावा किया है कि वार्ड स्तर पर विकास कार्यों में किसी तरह की वित्तीय बाधा नहीं आने दी जाएगी। स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की पहली किस्त के रूप में प्रत्येक वार्ड के लिए 50 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। साथ ही, अन्य मदों की राशि भी जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बजट में पार्षद निधि बढ़ाकर दो करोड़ रुपये करने की घोषणा की गई थी और अब उसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। एमसीडी आयुक्त द्वारा जारी पहली किस्त 50 लाख रुपये की है। इसे चार चरणों में जारी किया जाएगा। पार्षद अपने क्षेत्रों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पार्क और अन्य सुविधाओं से जुड़े कार्य बिना किसी वित्तीय दिक्कत के तेजी से करा सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.