'विकसित भारत-जी राम जी' पर प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
साहिबगंज, अगस्त 20 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कोटालपोखर, सातगाछी, बिनोदपुर, रूपसपुर, बटाईल, पलासबोना एवं श्रीकुंड पंचायत के वार्ड सदस्यों, मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों, कनीय अभियंताओं एवं ग्रामीणों को योजना के प्रावधानों और क्रियान्वयन की जानकारी दी गयी। बीपीओ विजय कुमार ने बताया कि एक जुलाई से मनरेगा के नए स्वरूप 'विकसित भारत-जी राम जी' को लागू किया गया है। इसके तहत मजदूरों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के बजाय 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इच्छुक मजदूर आवेदन कर अपने गृह पंचायत अथवा निकटवर्ती पंचायत में काम प्राप्त कर सकेंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.