नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि दिल्ली में बैठ कर गरीबी का अहसास करना संभव नहीं है। भारत सरकार द्वारा देश में करीब 80 करोड़ लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। देश धीरे-धीरे दरिद्रता से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा है। कुलपति प्रो.योगेश सिंह अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आईआईएम शिलांग (मेघालय) जाकर आए दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। डीयू कुलपति ने विकसित भारत के संकल्प को लेकर सभी विद्यार्थियों से उनके विचार और सुझाव सुने और कहा कि हम सभी को विकसित भारत 2047 को केंद्र में रख कर कार्य करना है। अगले 20 वर्ष तक सरकार और देश का ध्यान आर्थिक उन्नति पर केंद्रित होना चाहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.