रांची, फरवरी 12 -- रांची, मुख्य संवाददाता। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों की उपलब्धियां पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय हैं। झारखंड के युवाओं ने अपनी प्रतिबद्धता और अनुशासन से न केवल राष्ट्रपति द्वारा सम्मान प्राप्त किया, बल्कि नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड-2026 में राज्य का शानदार प्रतिनिधित्व भी किया। राज्यपाल गुरुवार को लोक भवन में उत्कृष्ट स्वयंसेवकों से संवाद कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के स्वयंसेवकों को 'विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2026' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष विचार रखने का अवसर मिला, जो राज्य के लिए बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने स्वयंसेवकों को सम्मानित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.