नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- भारत की लीजेंडरी डायरेक्टर एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म के साथ एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, जो हमेशा उनके ही नाम रहने वाला है। राजामौली की अगली फिल्म 'वाराणसी' का लोग टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं और फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो ने उनका एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि राजामौली हमेशा की तरह एक बार फिर से इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। वह अपनी फिल्म को टेक्निकली इतना एडवांस बनाने वाले हैं कि एक बार फिर कई सालों तक कोई दूसरी फिल्म उनके आसपास भी ना पहुंच पाए।वाराणसी के जरिए रिकॉर्ड बनाएंगे राजामौली 'बाहुबली' और 'RRR' जैसी फिल्में बना चुके राजामौली अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भारत के सबसे बड़े मोशन कैप्चर स्टूडियो में कर रहे हैं, जो हाल ही में इंडिया आया है। राजामौली ने खुद अपने एक इंटरव्यू मे...