नई दिल्ली, मई 22 -- भारत ने रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भरता' की ओर एक और बड़ी छलांग लगाई है। पुणे की एक डिफेंस फर्म 'नीबे लिमिटेड' (Nibe Limited) ने देश में ही विकसित 100 km रेंज वाले अपने लोइटरिंग म्यूनिशन 'वायु अस्त्र' (Vayu Astra) का नो-कॉस्ट, नो-कमिटमेंट (NCNC) ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह ट्रायल राजस्थान के पोखरण और उत्तराखंड के जोशीमठ की दुर्गम पहाड़ियों में किए गए। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये परीक्षण 18 और 19 अप्रैल को पोखरण में और 26 तथा 27 अप्रैल को जोशीमठ (मलारी) में किए गए थे।लक्ष्य पर अचूक निशाना 'वायु अस्त्र-1' लोइटरिंग म्यूनिशन (एंटी-पर्सनल वेरिएंट) ने राजस्थान के पोखरण रेंज में अपना पहला NCNC प्रदर्शन सफलतापूर्वक किया। 10 किलोग्राम का विस्फोटक (वॉरहेड) ले जाने की क्षमता वाले इस सिस्टम ने एक ही प्रयास में 100 कि...