कानपुर, जून 13 -- - ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक सांगा ने फूड इंस्पेक्टर को फोन पर दी चेतावनी - उगाही के आरोप पर कहा-शर्मा जी सुधार ले आओ नहीं तो कानपुर में बैठ नहीं पाओगे

घाटमपुर विधायक की चेतावनी घाटमपुर (कानपुर), संवाददाता। तुम लोग तो बिल्कुल सरकार की ऐसी-तैसी करने में लगे हो, लूटे हो क्षेत्र को। विजिलेंस जांच करा दूंगा, जितना कमाए हो एकबार में घुस जाएगा। यह चेतावनी बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने भीतरगांव क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर नरेन्द्र शर्मा को फोन पर दी। क्षेत्र में पहुंचे विधायक से दुकानदारों ने उगाही की शिकायत की थी। विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

दुकानदारों की शिकायत शनिवार को विधायक सांगा भीतरगांव क्षेत्र में सड़कों के शिलान्य...