नई दिल्ली, मई 19 -- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा धार के भोजशाला परिसर को वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर घोषित किए जाने के बाद ब्रिटेन में मौजूद वाग्देवी की प्रतिमा को वापस लाने की मांग तेज हो गई है। याचिकाकर्ता ने कहा कि प्रतिमा मशहूर कोहिनूर हीरे से अधिक महत्वपूर्ण है। हाईकोर्ट की इंदौर पीठ में जनहित याचिका दायर करके वाग्देवी की प्रतिमा भारत वापस लाने और उसे भोजशाला परिसर के भीतर फिर से स्थापित करने की गुहार की गई है। याचिकाकर्ताओं में शामिल कुलदीप तिवारी ने मंगलवार को कहा कि अब हमारे लिए यह प्रतिमा कोहिनूर से अधिक महत्वपूर्ण है। यह प्रतिमा हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी है। यह भी पढ़ें- 'वाग्देवी की प्रतिमा कोहिनूर से अधिक महत्वपूर्ण' उन्होंने केंद्र, एएसआई और राज्य सरकार को नए सिरे से अभ्यावेदन भेजकर मांग की है कि वाग्देवी की प्...