इस्लामाबाद, मार्च 5 -- पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन की आपूर्ति पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। इस संभावित संकट का सीधा और गहरा असर पाकिस्तान पर पड़ने की आशंका है। कच्चे तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह बाधित होने के डर से पाकिस्तान सरकार अब आपातकालीन कदम उठाने की तैयारी कर रही है। ईंधन संरक्षण के इस कड़े कदम के तहत, सरकार देश में अनिवार्य रूप से 'वर्क फ्रॉम होम' (WFH) लागू करने की योजना बना रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दफ्तर जाने वाले लोगों को घर पर ही रोकना और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को कम करना है, ताकि पेट्रोल और डीजल की भारी खपत को नियंत्रित किया जा सके। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने बुधवार को सऊदी अरब से एक वैकल्पिक मार्ग के जरिए तेल आपूर्ति जारी रखने का आधिकारिक अनुरोध किया है।पाकिस्तान का सऊदी अरब से...