'वरिष्ठ को कनिष्ठ से कम वेतन नहीं दिया जा सकता'
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा कि एक ही पद पर काम करने वाले वरिष्ठ कर्मचारी को कनिष्ठ से कम वेतन नहीं दिया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो इस अंतर के पीछे कोई ठोस और साबित करने लायक कारण होना चाहिए। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह एक बुनियादी बात है कि एक ही पद पर काम करने वाले वरिष्ठ अधिकारी को कनिष्ठ अधिकारी से कम वेतन नहीं दिया जा सकता। अगर किसी कनिष्ठ को वरिष्ठ से अधिक वेतन मिल रहा है तो इसके लिए ठोस कारण होने चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने अलीगढ़ के धर्म समाज कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर की अपील पर सुनवाई करते हुए यह बात कही। यह अपील इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ थी, जिसमें उनके कनिष्ठ के मुकाबले वेतनमान में अंतर को लेकर उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.