वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब समिति की ओर से जवाहर नगर स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान रक्तदान व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं जनहितकारी बनाने पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि देश में वन नेशन वन टैक्स, वन पीएफ वन अकाउंट, वन राशन कार्ड जैसी व्यवस्थाएं सफलतापूर्वक लागू हैं। इसी प्रकार 'वन नेशन वन ब्लड बैंक' की व्यवस्था भी लागू की जानी चाहिए। संस्थापक अध्यक्ष नीरज पारिख ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति देश के किसी भी सरकारी ब्लड बैंक में रक्तदान करता है, तो आवश्यकता पड़ने पर उसे देश के किसी भी अन्य सरकारी ब्लड बैंक से सहज रूप से रक्त उपलब्ध हो सके। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह व्यवस्था बनारस से शुरू की जानी चाहिए। समिति के संस्थापक संरक्षक प्रदीप इसरानी अब तक 255 बार रक्तदान कर चुके हैं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.