'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर छात्रों ने रखे तर्क
प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज। इविवि के विधि संकाय में एलएलबी ऑनर्स और बीएएलएलबी ऑनर्स के विद्यार्थियों के लिए 'वन नेशन, वन इलेक्शन' विषय पर हिंदी और अंग्रेजी में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल में प्रो. नवीन प्रकाश वर्मा और डॉ. संजीव कुमार रहे। एलएलबी ऑनर्स में श्रेया यादव प्रथम, यशांशी अवस्थी द्वितीय और सचिन कुमार तृतीय रहे। बीएएलएलबी ऑनर्स में अदिति पांडेय ने पहला, सिया अग्रवाल ने दूसरा और यशस्वी आनंद अक्षयचंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को विधि संकाय के डीन प्रो. आदेश कुमार और विधि विभागाध्यक्ष प्रो. अंशुमान मिश्रा ने प्रमाणपत्र दिए। संचालन डॉ. मुक्ता वर्मा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.