देहरादून, मार्च 19 -- देहरादून। जिज्ञासा विश्वविद्यालय के कृषि, वानिकी एवं मत्स्य विद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर "वन और अर्थव्यवस्था" विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता झांसी के एआरएस वैज्ञानिक डॉ. रोनक यादव ने कृषि एवं वानिकी शिक्षा की चुनौतियों और अवसरों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. शंकर रामामूर्ति ने पर्यावरण संतुलन और सतत विकास के लिए वनों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें छात्रों और संकाय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश नायक, डॉ. मोहम्मद फैसल, प्रेरणा ध्यानी और शगुन लोधी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.