'वन्यजीवों के हमलों की रोकथाम को प्रभावी कदम उठाए जाएं'
रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- सितारगंज, संवाददाता। मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने और वनों को आग से बचाने के उद्देश्य से शनिवार को रनसाली वन क्षेत्र में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वन्यजीवों के हमलों की रोकथाम को प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की गई। रनसाली वन परिसर में आयोजित मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण, वनाग्नि रोकथाम एवं जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत गोष्ठी, प्रशिक्षण और सेमिनार आयोजित किए गए। वक्ताओं ने वनों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वन्यजीवों के हमलों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन्यजीवों की मानव जीवन में महत्ता, उनकी सुरक्षा और वनों को आग से बचाने के उपायों के बारे में जानकारी दी। रनसाली रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने विभागीय कर्मचारियों, वॉलंटियर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.