'वंदे मातरम्' से जुड़ा विधेयक राज्यसभा में पारित
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' से जुड़ा विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस विधेयक में वंदे मातरम के गायन के दौरान व्यवधान को अपराध की श्रेणी में लाया गया है। राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पर बहुत संक्षिप्त चर्चा हो पाई। क्योंकि, विपक्ष सुबह से ही नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा था। विपक्ष ने अपनी बात ना सुने जाने सहित अन्य आरोप लगाते हुए चर्चा के दौरान सदन से वॉकआउट किया। हालांकि, उपसभापति ने कहा कि सदन में आर्डर नहीं है, इसलिए वे प्वाइंट ऑफ आर्डर उठाने का मौका नहीं दे सकते। हालांकि, भाजपा और एनडीए के अलावा आम आदमी पार्टी (आप),...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.