अलीगढ़, अगस्त 13 -- अलीगढ़। विजडम पब्लिक स्कूल, रामघाट रोड अलीगढ़ के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ त्रि-दिवसीय रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्या की देवी मां सरस्वती के वंदन, अभिनंदन एवं माल्यार्पण से किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या निर्मल अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। बच्चों ने 'यह देश मेरा, धरा मेरी, गगन मेरा...' समूहगान के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। इसके पश्चात 'वंदे मातरम्' के स्वर से सम्पूर्ण प्रांगण गुंजायमान हो गया। प्रधानाचार्या ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अनुशासित रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। यह भी पढ़ें- स्कूलों में बच्चों को वितरण किए गए तिरंगे उन्होंने तिरंगे के तीनों रंगों का महत्व समझाते हुए डॉ. ...