अल्मोड़ा, दिसम्बर 14 -- अल्मोड़ा। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरु रानी ने देशभर में चल रहे वंदे मातरम् अभियान को राष्ट्र की आत्मा का मंत्र बताया है। कहना है कि वंदे मातरम् न केवल आजादी के आंदोलन का मूल मंत्र रहा है, बल्कि उत्तराखंड ने भी इस राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। अल्मोड़ा के कवि और स्वतंत्रता सेनानियों ने कुमाउनी में वंदे मातरम् को जन-जन तक पहुंचाया था। गौर दा, विक्टर मोहन जोशी, मुंशी हरिप्रसाद टम्टा सहित अनेक कवि गीत को कुमाउनी में जीवंत कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.