नई दिल्ली, अगस्त 28 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को शुक्रवार को 2 चुनौती दी। उन्होंने कहा कि सीएम भवानीपुर मतगणना केंद्र की सीसीटीवी फुटेज बंगाल की जनता के सामने रखें और दोबारा मतगणना कराएं। उन्होंने शुभेंदु अधिकारी से अकेले चार अंतरों वाला 'वंदे मातरम्' गाने की भी चुनौती दी। कल्याण बनर्जी ने ये बातें टीएमसी छात्र परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति और ज्यादा गरमा गई है। यह भी पढ़ें- भारत को मिला नया LPG साथी! ये देश बना तीसरा सबसे बड़ा सप्लायर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की NDA सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के छात्रों ने 'दिल्ली के जमींदारों' को युवाओं की ताक...