इटावा औरैया, फरवरी 11 -- इटावा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के पक्षधर थे। उनका मानना था कि जब तक सबसे कमजोर और वंचित व्यक्ति का उत्थान नहीं होता, तब तक विकास अधूरा रहता है। वास्तविक प्रगति का आकलन गरीब और वंचित वर्ग को मिल रहे लाभ के आधार पर ही किया जाना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि समर्पण दिवस मुख्य रूप से प्रतिवर्ष 11 फरवरी को मनाया जाता है। भाजपा महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चल रही है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.