नई दिल्ली, अगस्त 28 -- Honor तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब Honor ने चुपचाप Honor 600S 5G को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया है, जो एक मिड-रेंज स्मार्टफोन पैकेज में बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी और कई AI-पावर्ड फीचर्स देता है। फोन को इसके स्पेसिफिकेशन्स और खास फीचर्स के साथ आधिकारिक तौर पर लिस्ट किया गया है, जिससे हमें साफ पता चलता है कि इसमें क्या-क्या है। कंपनी का कहना है कि यह किफायती शुरुआती कीमत के साथ हांगकांग और ताइवान के बाजारों में भी आने वाला है। ऑनर के इस फोन में क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...Honor 600S 5G में क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैंबड़ा और स्मूद डिस्प्ले ऑनर 600S 5G में 6.87-इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1592x720 पिक्सेल, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक...