नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव पर तीखा हमला बोला है। विकाराबाद में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ दाढ़ी बढ़ाने से कोई रेवंत रेड्डी नहीं बन सकता। उन्होंने केटीआर की तुलना ऐसे लोमड़ी से की, जो अपनी शक्ल-सूरत बदलकर बाघ बनने की कोशिश करती है। रेवंत रेड्डी ने कहा कि किसी नेता की नकल करने से कोई बड़ा नेता नहीं बन जाता। इसके लिए समझ और जनता का भरोसा हासिल करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा और मस्जिद भी हैं, फिर मंदिरों को फंड क्यों? कांग्रेस नेता की आपत्ति मुख्यमंत्री ने केटीआर पर तंज कसते हुए कहा, 'जिस तरह कोई लोमड़ी अपनी धारियों की नकल करके बाघ नहीं बन सकती, उसी तरह उसकी नकल करने से कोई बाघ नहीं बन जाता। सिर्फ दाढ़ी बढ़ाने से को...