धर्मशाला, जून 14 -- भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में जीत मिली। इस सीरीज के अभी दो मैच और खेले जाने हैं, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं। रोहित शर्मा पहले वनडे मैच में रन आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। दो अच्छे शॉट जरूर उन्होंने लगाए, लेकिन ज्यादातर समय टच में नजर नहीं आए। ऐसे में हर एक पारी के बाद उन पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि रोहित और विराट दोनों सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ही एक्टिव हैं। भारत की आगामी इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने कहा है कि रोहित और कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के करियर के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही उनके विकल्पों की चर्चा होना स्वाभाविक है। भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर तीन...